परशदेपुर (रायबरेली)
डीह थाना क्षेत्र की नगर पंचायत परशदेपुर से नसीराबाद थाना क्षेत्र के गांव पूरे राजा मजरे भेलिया बारात जा रही एक बोलेरो नहर में पलट जाने से एक बाराती की मौत हो गई और चालक सहित दो लोग घायल हो गए। सोमवार को परशदेपुर कस्बे के वार्ड नंबर एक मुहल्ला रामसागर से शमसेर पाल के बेटे की बारात पूरे राजा मजरे भेलिया स्व. शिवराम पाल के यहां जा रही थी। बारातियों को लेकर जा रही एक बोलेरो छतोह – गांधीनगर मार्ग पर रमसापुर के पास अठेहा रजबहा में अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें मोहल्ला राम सागर परशदेपुर निवासी राम औतार उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। इसी मुहल्ले के किशुन कोरी व चालक भी घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक आशीष मलिक ने स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद पहुंचाया जहां प्रारंभिक चिकित्सा के बाद डॉक्टर गुलाम ने राम अवतार को जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई तो परिजन शव लेकर घर आ गए।
मगंलवार की सुबह मृतक के परिजन थाने गये और शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
*मौत का अड्डा बन गया है नहर का टेढ़ा पुल*
छतोह गांधीनगर रोड पर रमसा पुर मोड़ के पास अठेहा रजबहा पर बना पुल मौत का अड्डा बनता जा रहा है। इसी साल राम भवन मौर्य संडहा, श्रीमती प्रिया तिवारी भावापुर डीघा, राज पाण्डेय पूरे अयोध्या मेदापुर और राम अवतार परशदेपुर की मौत हो चुकी है। पुल टेढ़ा होने के कारण इससे पहले भी इसी स्थान पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग को पुल के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp