महिला मोर्चा की जिला ने स्मृति के मांगा वोट

छतोह के गांवों में लोगों को बताई भाजपा की योजनाये

परशदेपुर (रायबरेली) अमेठी लोकसभा क्षेत्र में अभी तक भाजपा के अलावा किसी राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी को दोबारा सांसद में पहुंचने व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रीता वर्मा ने छतोह के दर्जनों गांवों में लोगों से लोगों से संपर्क कर भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व भाजपा द्वारा करायें गये कार्यों को लोगों को बताया।छतोह के पूरे खारिन व मठिया गांव में लोगों को संबोधित करते हुए रीता वर्मा ने कहा कि भाजपा ही गरीबों व किसानों की हितैषी पार्टी है। भाजपा ने गरीबों को आवास, बिजली, शौचालय तथा इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधा दी है। भाजपा नेत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों से सस्ते दामों पर जमीनें लेकर तमाम सपने दिखाए पर वह पूरा नहीं हुए।इसका जीता जागता उदाहरण है छतोह ब्लाक के सामने दर्जनों किसानों से पेट्रोलियम टेक्निकल स्कूल खुलवाने के नाम जमीन ले ली गई।और कैप्टन सतीश शर्मा के द्वारा भूमिपूजन कर पत्थर भी लगवा दिया गया।पर आज तक पेट्रोलियम टेक्निकल स्कूल नहीं खुला।इसी तरह कांग्रेस ने क्षेत्र के लोगों के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद दीदी स्मृति इरानी चुनाव हारने के बाद जनता के बीच सुख दुःख में खड़ी रही।और सांसद बनी इस बार भी जनता ने दीदी को दोबारा संसद भेजने के लिए ठान ली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद कभी क्षेत्र की तरफ मुड़कर नहीं देखें। चुनाव जनता सबक सिखायेगी। महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने बताया कि सलोन विधानसभा क्षेत्र से दीदी को प्रखंड मतों से जीत होगी। मंगलवार को रीता वर्मा ने छतोह के पूरे खरिन,कांटा, तेलियानी, मठिया,बेढौना, पूरे सुक्खा ,कोलवा में दीदी स्मृति इरानी के लिए वोट मांगे। मोदी जी द्वारा जो भी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं लाभार्थियों को उसके आधार पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा अब समय है नामदार को नहीं ,कामदार को लोग वोट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp