संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फासी, हुई मौत


बछरावां रायबरेलीl थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुर्री गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लीl जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि मृतका रिहाना बानो पत्नी अनीस अहमद उम्र 40 वर्ष के एक बेटी और दो बेटे भी हैंl ग्रामीणों की मानी जाए तो उनका कहना है कि घटना किस समय घटित हुई यह तो कह पाना नामुमकिन है लेकिन जब सुबह हुई तो हम लोगों को इस घटना के विषय मे जानकारी हुईl वहीं ग्रामीणों की मानी जाए तो उनका कहना है कि मृतका का पति बाहर रहकर नौकरी करता है और वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती हैl ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैl जांच के इस मौके पर घटनास्थल पर एडिशनल एसपी रायबरेली नवीन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महाराजगंज यदुवेंद्र पाल मौजूद रहेl इस बाबत कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैl पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp