सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने अखिलेश यादव के उसे बयान पर पलटवार किया है

रायबरेली प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने अखिलेश यादव के उसे बयान पर पलटवार किया है जिसमें अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा था कि बनारस के मंदिरों में सुरक्षा कर्मी पुजारी के वेशभूषा में मौजूद हैं, जो पुलिस मैनुअल के खिलाफ है और अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए इस सवाल के जवाब में सहकारिता मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को सिर्फ श्मशान, कब्रिस्तान और तुष्टीकरण ही दिखाई देता है सहकारिता मंत्री बीजेपी के द्वारा घोषित संकल्प पत्र को लेकर प्रेस वार्ता करने रायबरेली पहुंचे थे रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक दूसरे चरण को होने वाले के दौरान वायनाड में वोट नहीं पड़ जाएंगे तब तक कांग्रेस रायबरेली और अमेठी से प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी,भाजपा के जारी किये चुनावी घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में भी भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किये थे उन्हें पूरा किया गया चाहे वो कश्मीर में धारा 370 हटाये जाने का मामला हो या फिर राम मन्दिर निर्माण का। भाजपा ने दस सालों के शासन काल में पूरे किये हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि चुनावी संकल्प पत्र की सभी बातों को पूरा किया जायेगा।
