हिमांशु अग्रहरि जिला समाचार—*
आज दिनांकः13.04.2024 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” के निर्देशन में थाना हलिया व मड़िहान पुलिस बल द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत क्षेत्र में फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन किया गया । फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन के दौरान स्थानीय पुलिस बल एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से थाना हलिया व मड़िहान क्षेत्र के संवेदनशील बूथों, गांवों एवं बाजारों/भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया । जहाँ अराजक/असामाजिक तत्वों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों में कड़ी कार्यवाही का संदेश दिया गया वहीं आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुए सौहार्द पूर्ण माहौल बनाये रखने तथा भयमुक्त वातावरण में निर्भिक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp