हिमांशु अकैडमी जिला समाचार
दिनांकः 03.04.2024
*1.थाना को0देहात पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से शराब बनाने का उपकरण व 120 लीटर देशी शराब बरामद—*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 03.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात राणा प्रताप यादव मय पुलिस टीम थाना को0देहात क्षेत्र से भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत हनुमना पड़रा से अवैध देशी शराब बनाने वाले 02 अभियुक्त 1. पन्नालाल सोनकर पुत्र स्व0 छोटई सोनकर निवासी हनुमान पड़रा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 2. लालता सोनकर पुत्र भंगी सोनकर निवासी हनुमान पड़रा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 120 लीटर देशी शराब व शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-83/2024 धारा 60,60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*2.थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 03.04.2024 को थाना प्रभारी मय पुलिस टीम द्वारा वारंटी कन्हैयालाल पुत्र दूधनाथ निवासी महुवारी कला थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*3.थाना पड़री पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 03.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम द्वारा वारंटी संदीप सिंह पुत्र रामू सिंह निवासी बर्जीमुकुन्दपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*4.थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 03.04.2024 को उप निरीक्षक भैया लाल मय पुलिस टीम द्वारा वारंटी मनीष सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी पचेंगड़ा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*5.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 26 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना विन्ध्याचल-02
थाना को0कटरा-05
थाना चिल्ह-01
थाना पड़री-03
थाना अदलहाट-01
थाना चुनार-02
थाना जमालपुर-02
थाना अहरौरा-04
थाना लालगंज-02
थाना जिगना-02
थाना ड्रमण्डगंज-02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp