हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
दिनांकः 22.03.2024
*1.थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.03.2024 को थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-87/2023 धारा 363,366,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 22.03.2024 को उ0नि0 भरत लाल पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित पुत्र सुभाष निवासी बड़ागांव थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 87/2024 धारा 363,366,506,376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना पड़री पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 22.03.2024 को उप-निरीक्षक विजय कुमार सरोज मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी गोविन्द पुत्र लालता निवासी दुल्लपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*3. थाना हलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 22.03.2024 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी छोटक पुत्र दिवान कोल निवासी पिपरा थाना हलिया जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*4. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 11 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0कटरा-04
थाना को0देहात-01
थाना अदलहाट-02
थाना हलिया-01
थाना मड़िहान-03

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp