हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर 22 मार्च 2024- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का मतदान दिवस जनपद में दिनांक 01.06.2024 को होना निर्धारित है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निंरजन के निर्देश के क्रम में जपनद के सभी तहसीलो व विकास खण्डो, नगर निकायो के अन्तर्गत अधिक से अधिक मतदान कराने के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। प्रभारी अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की देखरेख में मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक किये जाने हेतु आज जनपद के सभी 12 विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन करते हुये अधिक से अधिक मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में एन0आर0एल0एम0 के समूहों के माध्यम से भी कुछ ग्रामों एवं विकास खण्ड मुख्यालय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराते हुये लोगों मतदान दिवस के दिन ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं से अपील करते हुये यह भी कहा कि अपने गांव क्षेत्रान्तर्गत सभी मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुये आगामी 01 जून 2024 को अपने मतदान केन्द्रो पर पहंुचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु लोगो को जागरूक करें ताकि जनपद में मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp