अज्ञात वाहन ने भाई बहन को कुचला, दर्दनाक मौत
रायबरेली। दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने की वजह से सेवानिवृति सैनिक मृतक विमल कुमार और मृतका अशोक कुमारी निवासी बस्तेपुर रायबरेली वाहन के नीचे आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह एम्स रायबरेली में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थी ड्यूटी से छूटने के बाद उसने भाई को फोन किया भाई उसको लेकर घर जा रहा था कि भदोखर के पास अज्ञात वाहन ने वाहन में जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से भाई व बहन वाहन के नीचे आ गए और उनकी कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
