हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
दिनांकः 17.03.2024
*1.थाना अहरौरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी का सामान बारामद —*
थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.03.2024 को वादी रामगोपाल सिंह पुत्र रामनरेश सिंह निवासी बैरमपुर रोझई थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा घर में घुस कर चोरी होने जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-58/2024 धारा 380,457,411 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अहरौरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-58/2024 धारा 380,457,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सौरभ पटेल पुत्र नन्दलाल सिंह निवासी सरिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को कब्जे से 01 अदद कुकर व 01 अदद मिक्सर बरामद किया गया । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः17.03.2024 को उप-निरीक्षक आनन्द शंकर सिंह चौकी प्रभारी गैपुरा मय पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी 1. नयन पुत्र मुन्नु व 2. बब्लु पुत्र मुन्नु निवासीगण बलापुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*3. थाना पड़री पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः17.03.2024 को उप-निरीक्षक विजय कुमार सरोज मय पुलिस टीम द्वारा 03 नफर वारण्टी 1. सोकन पुत्र पखन्डु, 2. कोले पुत्र पखन्डू निवासीगण नेवढ़िया थाना पड़री जनपद मीरजापुर व 3. राजेश पुत्र लल्लु निवासी कोटवा थाना पड़री जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*4. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 22 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0कटरा-02
थाना चुनार-06
थाना अहरौरा-04
थाना मड़िहान-02
थाना राजगढ़-02
थाना जिगना-02
थाना मड़िहान-04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp