जिलाधिकारी ने दुर्घटना में घायल महिला अपनी स्कोर्ट गाड़ी से तत्काल पी0एच0सी0 मड़िहान

मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर बेहतर इलाज कराने का दिया निर्देश

मीरजापुर 15 मार्च 2024- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज दोपहर भिस्पुरी स्थिति ई0वी0 गोदाम निरीक्षण के पश्चात देवरी कला मड़िहान के लिये निकली तो बी0एच0यू0 साउथ कैम्पस बरकछा के गेट के पास मोटरसाइकिल से एक महिला के गिरने से घायल हो गयी थी जब जिलाधिकारी उधर से निकली तो देखते ही अपनी गाड़ी रूकवाकर तत्काल स्कोर्ट में सुरक्षा कर्मियो की मद्द से स्कोर्ट की गाड़ी में बैठाया तथा तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़िहान को उपचार के लिये भेजवाया। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि पी0एच0सी0 में चिकित्सको को तत्काल निर्देशित करे कि उक्त घायल महिला का बेहतर उपचार किया जाय। उक्त घायल महिला देहात कोतवाली अन्तर्गत ग्राम गुलालपुर निवासी श्रीमती फूल देवी पत्नी कमला मौर्य अपने परिजन के साथ मोटरसाईकिल से कही जाते समय से गिर घायल हुयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp