हिमांशु अग्रहरि जिला समाचार
मीरजापुर 15 मार्च 2024- आज दिनांक 15 मार्च 2024 को सोशल मीडिया केे माध्यम से यह संज्ञानित हुआ कि मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन हेतु जौनपुर से आये बुर्जुग दर्शनार्थी के परिवार के साथ मारपीट की घटना की गयी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने इस घटना को गम्भीरता से लेते हुये कहा कि विन्ध्याचल में धाम में विगत दिनो भी दर्शनार्थियो के साथ मारपीट किये जाने की कतिपय घटनाए संज्ञान में आयी हैं। जिलाधिकारी द्वारा घटना की पूरी जांच के लिये टीम गठित कर कराने का निर्देश तत्काल अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल को दिया। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह व क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को टीम गठित करते हुये निर्देशित किया कि प्रकरण की निष्पक्ष/तत्थात्मक जांच आख्या 05 दिवस के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
