हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
दिनांकः 15.03.2024
*1.थाना जमालपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी का सामान व अवैध चाकू बारामद —*
थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.03.2024 को वादी राजकुमार पुत्र स्व0 सन्तुमाली निवासी हरिहरपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा मंदिर से 03 घण्टा चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-25/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक जमालपुर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-25/2024 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त प्रताप कुमार पुत्र भगवान निवासी पुरूषोत्मपुर थाना चकिया चन्दौली को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को कब्जे से 03 पीतल का घण्टा व 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया । थाना जमालपुर पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा दहेज की मांग को लेकर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.03.2024 को वादी श्याम लाल पुत्र स्व0 सेवालाल निवासी देवपुरवां थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध दहेज की मांग को लेकर वादी की पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-44/2024 धारा 498ए, 302,34 भादवि व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 15.03.2024 को निरीक्षक जितेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से नामजद अभियुक्त अनिल कन्नौजिया पुत्र भरत कन्नौजिया निवासी भैसहिया टोला थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 44/2024 धारा 498ए,306,34 भादवि व ¾ डीपीएक्ट में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 17 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0कटरा-02
थाना विन्ध्याचल-02
थाना चिल्ह-01
थाना हलिया-02
थाना चुनार-04
थाना जमालपुर-02
थाना मड़िहान-04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp