लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी एवं
सह प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर की समीक्षा
लोगोलोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी एवं
सह प्रभारी अधिकारियों के स
हिमांशु अधिकारी जिला संवाददाता
मीरजापुर 11 मार्च 2024- आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निंरजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर बिन्दुवार तैयारियो की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वप्रथम निर्वाचन में लगाये जाने वाले कार्मिको के सम्बन्ध में समीक्षा कर जानकारी ली। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि विभागो से प्राप्त कार्मिको की संख्या के आधार पर उनकी फीडिंग करायी जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि अपने से सम्बन्धित विभाग के रेगुलर स्टाफ व संविदा स्टाफ सहित प्रत्येक दशा में सूची एन0आई0सी0 को उपलब्ध करा दे यदि किसी के द्वारा किसी का नाम छोड़ा जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्हेाने कहा कि समस्त मतदेय स्थलो के सापेक्ष लगायी जाने वाली कार्मिको की संख्या तथा कुल कार्मिको की संख्या उपलब्घ करायी जाए। सभी कार्मिको को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिलाये जाने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होने कहा कि कुल 06 मास्टर ट्रेनर और अधिकारियों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित कराये ताकि ट्रेनिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होने कहा कि ई0वी0एम0 का प्रशिक्षण प्रत्येक कक्षवार टीम बनाकर पीठासीन अधिकारियों को ई0वी0एम0 मशीन चलाकर प्रशिक्षित किया जाय। माईक्रो आब्जर्वर फ्लाइंग स्काट, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा ली जाय।
लोगो में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार के बड़े स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जाये इसके तहत साइकिल एवं बाइक रैली, दिव्यांग बंधुओ की व्हील चेयर रैली, चुनाव पाठशाला का आयोजन पेटिंग चित्रकला उवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, जनपद के लोकप्रिय गायक व गायिकाओं के मतदान के प्रति संदेश गीत की रिकार्डिंग सहित अन्य व्यवस्थाए करते हुये अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के दृष्टिगत लोगो में जागरूकता लायी जाय। उन्होने कहा कि युवाओं के अलावा महिलाओं की भी वोटिंग में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके इसके लिये योजनाबद्ध तरीके से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाये। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस कार्मिकों की संख्या, उनके लिये भारी एवं हल्के वाहन, यातायात व्यवस्था, बाहर से आने वाली फोर्स के रूकने की व्यवस्था एवं रूकने के स्थान पर समुचित पेयजल, शौचालय प्रकाश आदि की व्यवसथा के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि पोलिंग पार्टियां जिन मतदान केन्द्रो पर जाए उसके लिसे रूट चार्ट तैयार कर लिया जाय यह भी सुनिश्चित किया जाय कि जिन पोलिंग सेंटरो पर भारी वाहन मतदान केन्द्र तक न पहंुच पाये वहां हल्के वाहनो से कार्मिको भेजा जाए। सभी उप जिलाधिकारियोें को निर्देशित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्रो पर भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर ले कि सभी मतदान/मतदेय केन्द्रो पर फर्नीचर, खिड़की, दरवाजे, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्था उपलब्ध है यदि कही उपरोक्त में से कोई भी वस्तु उपलब्ध न पायी जाय तो तत्काल वहां पर व्यवसथा सुनिश्चित करायी जाय। उन्होने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित करते हुये कहा कि अपने स्तर पर भी सभी स्कूलो का सत्यापन करा लें। ईधन हेतु पेट्रोल पम्पो तथा मतदान केन्द्रो व अन्य व्यवस्था हेतु भवनो का अधिग्रहण, मा0 प्रेक्षक के लिये लाइजनिंग आफिसर, उनके रूकने की व्यवस्था, पोस्टल, बैलेट की व्यवस्था, मीडिया प्रमाणीकरण, बेब कास्टिंग, प्रत्याशियों के व्यय लेखा टीम, उड़नदस्ता, एफ0एस0टी0 टीम, कार्मिको के पास आदि की व्यवस्था के लिये समस्त व्यवस्थाए सभी सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी सुनिश्चित करा लें ताकि चुनाव की घोषणा होते ही सभी टीमो को सक्रिय किया जा सके। उन्होेने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भ स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकरी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, प्रभारी अधिकारी कानून व्यवस्था, मुख्स राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी आर्दश आचार संहित/शिकायत/मानिटरिंग सेल सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे/प्रभारी अधिकारी सर्विस वोटर व मीडिया प्रमाणीकरण तथा नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी वाहन लाल बहादुर सिंह ने अपने-अपने कार्यो के बारे में बिन्दुवार जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, चुनार राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 अनय मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का दिया निर्देश
समस्त मतदान केन्द्रो/मतदेय स्थलो का सभी उप जिलाधिकारी भ्रमण कर सत्यापन
कर पाये गये कमियो को कराये सुव्यवस्थित -जिला निर्वाचन अधिकारी
सभी मतदान केन्द्रो पर फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प सहित
अन्य व्यवस्थाए करायी जाए सुनिश्चित
भारी एवं लाइट वाहन, कार्मिको के नाम फीडिंग के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट, वाहन
पार्किंग आदि के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत चर्चा
मीरजापुर 11 मार्च 2024- आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निंरजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर बिन्दुवार तैयारियो की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वप्रथम निर्वाचन में लगाये जाने वाले कार्मिको के सम्बन्ध में समीक्षा कर जानकारी ली। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि विभागो से प्राप्त कार्मिको की संख्या के आधार पर उनकी फीडिंग करायी जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि अपने से सम्बन्धित विभाग के रेगुलर स्टाफ व संविदा स्टाफ सहित प्रत्येक दशा में सूची एन0आई0सी0 को उपलब्ध करा दे यदि किसी के द्वारा किसी का नाम छोड़ा जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्हेाने कहा कि समस्त मतदेय स्थलो के सापेक्ष लगायी जाने वाली कार्मिको की संख्या तथा कुल कार्मिको की संख्या उपलब्घ करायी जाए। सभी कार्मिको को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिलाये जाने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होने कहा कि कुल 06 मास्टर ट्रेनर और अधिकारियों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित कराये ताकि ट्रेनिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होने कहा कि ई0वी0एम0 का प्रशिक्षण प्रत्येक कक्षवार टीम बनाकर पीठासीन अधिकारियों को ई0वी0एम0 मशीन चलाकर प्रशिक्षित किया जाय। माईक्रो आब्जर्वर फ्लाइंग स्काट, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा ली जाय।
लोगो में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार के बड़े स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जाये इसके तहत साइकिल एवं बाइक रैली, दिव्यांग बंधुओ की व्हील चेयर रैली, चुनाव पाठशाला का आयोजन पेटिंग चित्रकला उवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, जनपद के लोकप्रिय गायक व गायिकाओं के मतदान के प्रति संदेश गीत की रिकार्डिंग सहित अन्य व्यवस्थाए करते हुये अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के दृष्टिगत लोगो में जागरूकता लायी जाय। उन्होने कहा कि युवाओं के अलावा महिलाओं की भी वोटिंग में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके इसके लिये योजनाबद्ध तरीके से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाये। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस कार्मिकों की संख्या, उनके लिये भारी एवं हल्के वाहन, यातायात व्यवस्था, बाहर से आने वाली फोर्स के रूकने की व्यवस्था एवं रूकने के स्थान पर समुचित पेयजल, शौचालय प्रकाश आदि की व्यवसथा के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि पोलिंग पार्टियां जिन मतदान केन्द्रो पर जाए उसके लिसे रूट चार्ट तैयार कर लिया जाय यह भी सुनिश्चित किया जाय कि जिन पोलिंग सेंटरो पर भारी वाहन मतदान केन्द्र तक न पहंुच पाये वहां हल्के वाहनो से कार्मिको भेजा जाए। सभी उप जिलाधिकारियोें को निर्देशित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्रो पर भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर ले कि सभी मतदान/मतदेय केन्द्रो पर फर्नीचर, खिड़की, दरवाजे, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्था उपलब्ध है यदि कही उपरोक्त में से कोई भी वस्तु उपलब्ध न पायी जाय तो तत्काल वहां पर व्यवसथा सुनिश्चित करायी जाय। उन्होने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित करते हुये कहा कि अपने स्तर पर भी सभी स्कूलो का सत्यापन करा लें। ईधन हेतु पेट्रोल पम्पो तथा मतदान केन्द्रो व अन्य व्यवस्था हेतु भवनो का अधिग्रहण, मा0 प्रेक्षक के लिये लाइजनिंग आफिसर, उनके रूकने की व्यवस्था, पोस्टल, बैलेट की व्यवस्था, मीडिया प्रमाणीकरण, बेब कास्टिंग, प्रत्याशियों के व्यय लेखा टीम, उड़नदस्ता, एफ0एस0टी0 टीम, कार्मिको के पास आदि की व्यवस्था के लिये समस्त व्यवस्थाए सभी सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी सुनिश्चित करा लें ताकि चुनाव की घोषणा होते ही सभी टीमो को सक्रिय किया जा सके। उन्होेने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भ स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकरी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, प्रभारी अधिकारी कानून व्यवस्था, मुख्स राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी आर्दश आचार संहित/शिकायत/मानिटरिंग सेल सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे/प्रभारी अधिकारी सर्विस वोटर व मीडिया प्रमाणीकरण तथा नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी वाहन लाल बहादुर सिंह ने अपने-अपने कार्यो के बारे में बिन्दुवार जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, चुनार राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 अनय मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।