हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीराजापुर 07 मार्च 2024- कृषि कार्यो में बिजली को लेकर प्रदेश सरकार ने निजी नलकूप किसानो को एक बड़ी राहत देते हुये निशुल्क विद्युत आपूर्ति किये जाने का निर्णय लिया हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से आज प्रदेश के मा0 मुख्यमत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण विकास भवन के सभागार में एन0ई0डी0 वैन पर दिखाया गया। विकास भवन के आडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मा0 विधायक नगर ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद के निजी नलकूप किसानो की 01 अप्रैल 2023 से बिजली बिल माफ कर दिया हैं। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी जनपद के निजी नलकूप किसानों के 28920 उपभोक्ताओं का 133 करोड़ बिजली का बिल माफ किया हैं। उन्होने कहा आप सभी लोग जानते होंगे की प्राचीन काल में कृषि आधारित अपना देश माना जाता था। उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात किसी ने भी कृषकों के प्रति ध्यान नहीं दिया, किन्तु हमारी सरकार कृषको के हितो को ध्यान में रखते हुये उनका कल्याण के लिये समय-समय कई योजनाए संचालित का जा रही है और हमारे किसान भाई उन योजनाओं का लाभ उठाकर अधिक से अधिक अपनी आमदनी बढ़ा रहें।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उपस्थित कृषको को सम्बोधित करते हुये कहा कि किसान दिवस में अधिकतर किसानो के द्वारा शिकायत की जाती रही है कि उनका बिजली बिल माफ करा दिया और आज उनकी इस समस्या का समाधान प्रदेश मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कर दिया हैं। उन्होने कहा कि बिजली माफ होे जाने से हमारे किसानों के लिये बहुत ही लाभकारी साबित होगी। उन्होने कहा कि निरंतर शासन और प्रशासन इसके सुधार हेतु प्रयासरत हैं इसके हम कृषि विभाग के साथ भी इस दिशा में कार्य कर हैं। उन्होने कहा कि जलवायु एवं हमारे जनपद की भौगोलिक परिस्थितयों के अनुकूल कृषि को हम लोग बढ़ावा दे रहे है, जिससे इस तरह की समस्याओं का समाधान हों सकें। इस दौरान उप निदेशक कृषि डाॅ विकेश पटेल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सहित अन्य सम्बन्धित व कृषकगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp