हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
दिनांकः 01.03.2024
*1. थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 482 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः01.03.2024 को प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्र से अभियुक्त अलगू यादव पुत्र स्व0 हरी यादव निवासी ग्राम बरौहा तुलसीपुर थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 482 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-16/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना लालगंज पुलिस द्वारा आयुध अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा आगामीय लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 01.03.2024 को उ0नि0 जयशंकर राय थाना लालगंज मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से 01 अभियुक्त संदीप बिन्द पुत्र हिरहर बिन्द निवासी नेवादा लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद 315 बोर तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतुस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-46/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*3. थाना पड़री पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 आरोपी गिरफ्तार कब्जे से चोरी की 03 मोटर साइकिल बरामद —*
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.02.2023 को वादी मुन्ना राम पुत्र हरिराम द्वारा अज्ञात चोरो के विरूद्ध पहाड़ा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान मोटर साइकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-49/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में वादी राकेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा निवासी उमरिया थाना पड़री मीरजापुर द्वारा घर के बाहर से खड़ी मोटर साइकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0 50/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 01.03.2024 को उप निरीक्षक शिवानन्द यादव मय पुलिस बल द्वारा थाना पड़री क्षेत्र से मुखबिर के सूचना के आधार पर 02 नफर अभियुक्तगण 1. विनोद पाल पुत्र छोटे लाल पाल निवासी इमरिती थाना पड़री जनपद मीरजापुर व 2. संतलाल बिन्द पुत्र सुलाभ बिन्द निवासी लोकापुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 03 अदद मोटर साइकिल बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*4. थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नाबालिग को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार —*
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.01.2024 को थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत निवासी एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादिनी की) नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-09/2024 धारा 376(3)313,323,504,506,427 भादवि, ¾ पाक्सो एक्ट व 3(1)द/3(1)ध/3(2)V SC/ST ACT. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित कर आज दिनांकः 01.03.2024 को उप निरीक्षक वशिष्ठनारायण सिंह थाना विन्ध्याचल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से अभियुक्त दीपक मौर्या पुत्र होरी लाल मौर्या निवासी काशी राम आवास के पीछे थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-09/2024 धारा 376(3)313,323,504,506,427 भादवि, ¾ पाक्सो एक्ट व 3(1)द/3(1)ध/3(2)V SC/ST ACT. में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*5.थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः01.02.2024 को उप-निरीक्षक ओम प्रकाश राम मय पुलिस टीम द्वारा वारंटी महेश साहु उर्फ लालु पुत्र रामसागर साहु निवासी गीरधर का चौराहा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*6.थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 04 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 04 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः01.02.2024 को उप-निरीक्षक भरत राय, उप निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह व उप निरीक्षक जिउत बन्धन यादव मय पुलिस टीम द्वारा 04 नफर वारंटी 1. विष्णु प्रसाद राय पुत्र राम प्रसाद राय निवासी इन्द्रवार थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर, 2. रमेश पुत्र बन्धु, 3. बसन्तलाल पुत्र मिठ्ठू व 4. सचान उर्फ सचिन पुत्र मिन्नी लाल निवासीगण नैगवा थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*7.थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः01.02.2024 को उप-निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार उ0नि0 मो0नसीम खां मय पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटी 1. राजकुमार उर्फ अजय सोनकर पुत्र राम वृक्ष सोनकर व 2. राम सुरत यादव पुत्र जयश्री निवासीगण रेरुपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*8.थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः01.02.2024 को उप-निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वारंटी भोला यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी धुरीया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*9.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 10 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना विन्ध्याचल-01
थाना को0देहात-05
थाना कछवां-02
थाना हलिया-02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp