पंचायत खैरहनी मे भाजयुमो द्वारा नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गया

 

बछरावा रायबरेलीl बछरावा मंडल की ग्राम पंचायत खैरहनी मे भाजयुमो द्वारा नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गयाl इस दौरान युवा चौपाल को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निखिल पांडे ने कहा कि आज संपूर्ण देश लगातार तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने के संकल्प को लेकर बैठा हैl विपक्ष मौका परस्त गठबंधन की तरह दिखाई दे रहा हैl भाजपा सरकार बनाने का काम कर रही है ताकि युवा अपने अपने सपने साकार कर सफलता की ऊंची उड़ान उड़ सकेl इसलिए भाजपा सरकार ने हर संभव प्रयास किया हैl साथ ही साथ उन्होंने अभी कहा कि केंद्र मे मोदी सरकार बनने जा रही हैl इसलिए हम लोगों को भी संकल्प लेना चाहिए कि रायबरेली में भी इस बार कमल खिलेगा और आने वाले समय में जनपद का और अधिक विकास हो सकेl इस मौके पर विशिष्ट अतिथि शिवम मिश्रा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, कार्यक्रम संयोजक दिव्यांशु जायसवाल, लकी शुक्ला, यश बाजपेई, अर्नव अवस्थी, आर्यन मिश्रा, मृत्युंजय दीक्षित,
अनिकेत कुमार सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp