नई टेक्नालाजी में अजय इलेक्ट्रानिक अहम भूमिका निभायेगा – मुकेश रस्तोगी
रायबरेली, 15 फरवरी, 2024!
जिला सहकारी बैंक के पीछे स्थित अजय इलेक्ट्रानिक्स शो-रूम का उद्घाटन उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री रस्तोगी ने कहा कि नई टेक्नालाजी के बढ़ते दौर में अजय इलेक्ट्रानिक्स अहमद भूमिका निभायेगा, जिन उपकरणों के लिए लोगों को लखनऊ, कानपुर जाना पड़ता था, अब वे अपने शहर में ही होंगे। राकवेल इण्डस्ट्रीज के डिप्टी मैनेजर ई. भानु प्रताप सिंह ने कम्पनी के नये उपलब्ध उपकरणों की गुणवत्ता से उपस्थित अतिथियों को रूबरू कराया। शोरूम के प्रोपराइटर अशोक गुप्ता ने बुकें भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं शो-रूम के प्रोडक्टों की जानकारी बड़ी बारीकता से दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, दिनेश त्रिवेदी, विजय गुप्ता, भाजपा नेता अभिषेक गुप्ता, हर्षित गुप्ता, जीवन लाल गुप्ता सहित काफी संख्या में कम्पनी एवं शो-रूम के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।
