राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का सोनिया गांधी पर कटाक्ष:बोले १० जनपद के लालच में छोड़ी रायबरेली

गांधी परिवार का इतिहास रहा है कि जब-जब इसने अपना अहित देखा है,उसने पलायन किया!

देश की जनता की गाढ़ी कमाई से ऐसा करना व राज करना गांधी परिवार की फितरत रही!

*रायबरेली* राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोनिया गांधी के रायबरेली की जनता को लिखे पत्र पर कटाक्ष किया है।दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को यहां प्रेसवार्ता में कहा कि सोनिया गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ती और हार जाती सोनिया गांधी ने रायबरेली को १० जनपद को न छोड़ पाने के लालच में त्याग दिया।उन्होंने रायबरेली कि जनता के साथ धोखा किया।जिसकी मैं निंदा करता हूं यह बात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में कही।दिनेश प्रताप सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा कि तरफ़ से बतौर प्रत्यासी सोनिया गांधी के खिलाफ़ प्रत्यासी थे लोकसभा चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह को हार का सामना करना पड़ा।दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश की जनता की गाढ़ी कमाई से ऐस करना व राज करना गांधी परिवार की फितरत रही है इसलिए वे हार के डर से रायबरेली छोड़ कर दस जनपद दूर जा रही हैं गांधी परिवार का उद्देश देश की जनता की गाढ़ी कमाई से दस जनपद का लाभ लेते रहने का है यदि सोनिया गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ती और उन्हें हार का सामना करना पड़ता,तो उनके पास दस जनपद की मिलने वाली सुविधाए खत्म हो जाती रायबरेली की जनता ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को पांच बार सांसद चुना है उनकी सास ससुर को चुना गांधी परिवार का इतिहास रहा है कि जब-जब इसने अपना अहित देखा है उसने पलायन किया है चाहे अमेठी से राहुल गांधी हों चाहे इंदिरा गांधी हों चाहे अब रायबरेली से सोनिया गांधी हों परिस्थिति विपरीत होते देखकर गांधी परिवार ने पलायन किया है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले अमेठी की जनता से न्याय करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp