महराजगंज रायबरेली। मंगलवार को दर्जनों भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नए मनोनीत मंडल अध्यक्ष महराजगंज विवेक पाण्डेय का बहिष्कार किया। बतातें चलें भाजपा के जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा ने बताया सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक राय होकर मंडल अध्यक्ष विवेक पांडे का किया बहिष्कार किया है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया गया। आरोप लगाया गया की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह को काला झंडा दिखाने वाले ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष के रूप में हम सभी लोग स्वीकार नहीं करेंगे व पार्टी के उच्च संगठन को हम सभी लोग अवगत कराने का कार्य करेंगे। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वहीं
नए मनोनीत मंडल अध्यक्ष महराजगंज विवेक पाण्डेय ने कहा जो मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है उसका कोई ऑडियो वीडियो या फोटो हो तो में पार्टी के द्वारा जो भी कार्यवाही की जायगी उसके लिये तैयार हुं। हालांकि इस विरोध प्रदर्शन के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है और लिखित पार्टी को भी देने की बात कही गई है। पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का कहना है मनमाने ढंग से मंडल अध्यक्ष बनाया गया है जिसका भी जमकर विरोध किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा की पार्टी क्या निर्णय लेती है। इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष, शिव शंकर शुक्ला, वीरेंद्र अवस्थी, पंकज श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश वर्मा, मंशाराम सिंह मंडल महामंत्री, राम प्रकाश गौतम, शिवम मिश्रा, मंडल मंत्री अरविंद सिंह, राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp