वरिष्ठ भाजपा नेता ने सेवा निवृत्ति फौजियों, प्रधान सहित पत्रकारों को किया सम्मानित

 

ऊंचाहार,रायबरेली।तिवारी रेजिडेंस बहेरवा में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यप्रकाश पाण्डेय द्वारा सेवा निवृत्ति फौजी,प्रधान और पत्रकारों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर अभिजीत सिंह उर्फ प्रांशू सिंह और खुर्रुमपुर प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में ऊंचाहार और रोहनिया के प्रधानों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर भाजपा नेता ने अपने कर कमलों से अंग वस्त्र,पेन और डायरी देकर सम्मानित किया।भाजपा नेता ने पहले सेवा निवृत्ति फौजियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया तदोपरांत पत्रकार और प्रधानों का सम्मान किया।भाजपा नेता सत्यप्रकाश पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा की आपके बीच में का रहने वाला हूं और आपके सुख दुख को समझने वाला हूं।आपका अपना भाई बंधु हूं।आप हमारे साथ चले हम आपके साथ हर क्षण और मौके पर खड़ा मिलूंगा।आयातित प्रत्याशियों से दूर रहे,जो चुनाव में तो दिखाई देते है और चुनाव बाद कहां ओझल हो जाते है पता नहीं चलता,आप सभी अनुरोध है की इन भ्रांतियों को तोड़कर कुछ नया कर दिखाए।इस अवसर पर अमरनाथ मौर्य फौजी पूर्व प्रधान बहेरवा,विनोद तिवारी भूतपूर्व पुलिस,अमर सिंह भूतपूर्व फौजी,गोपाल पुर उध्वन सुरेश कुमार पटेल, बब्लू,पप्पू शुक्ला,प्रदीप कुमार खालिक पुर कला,आनंद पांडेय प्रधान पुरवारा,विवेक सिंह,शिवकुमार प्रधान सराय सहिजन,मनीष सिंह प्रधान मदारी पुर,इंद्रसेन सिंह पूर्व प्रधान एवं प्रशासक सहकारी समिति सराय सहिजन,शैलेंद्र सिंह उर्फ कुल्ला सिंह सहकारी समिति अध्यक्ष खुर्रुमपुर,शिवमूरत तिवारी प्रधान अकोढीया,अनिल यादव प्रधान जब्बरीपुर,प्रधान योगेश सेन उर्फ संदीप सलीमपुर बहेरवार,संजय कुमार परसीपुर,गुड्डू यादव,रामफेर पटेल,राम कृपाल,राकेश मौर्य,जितेंद्र सिंह,चंद्रिका प्रसाद,धर्मेंद्र पटेल,दयाराम,शिवम त्रिपाठी , विनय सिंह राठौर सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp