महराजगंज रायबरेली बीते दिनों साथी अधिवक्ता के साथ शिवगढ़ थाना अध्यक्ष द्वारा अभद्रता किए जाने के मामले को लेकर अधिवक्ता कई दिनों तक सांकेतिक हड़ताल पर रहे मामले को प्रशासन द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में ही क्रमिक अनशन शुरू कर दिया अनशन शुरू होते ही हरकत में आए अधिकारियों ने तत्काल सीओ और एसडीएम ने पीड़ित अधिवक्ता को न्याय का आश्वासन देते हुए अनशन समाप्त करवाया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे गढ़ी गांव निवासी अधिवक्ता द्वारा अपने कब्जे की भूमि में खड़े बबूल के पेड़ो को विपक्षी द्वारा चोरी से बेच लेने की शिकायत करने स्थानीय थाना पर पहुंचे तो वहां पर थानेदार द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करके भगा दिया गया था जिसको लेकर तहसील के अधिवक्ता कई दिनों से सांकेतिक हड़ताल पर रहकर थाना अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। किंतु उच्चधिकारियों द्वारा संज्ञान न लेने पर आज सोमवार को अधिवक्ता अनशन पर बैठ गए। तब जाकर एसडीएम और सीओ ने पीड़ित अधिवक्ता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित अधिवक्ता रमेश कुमार ने बताया कि जिन विपक्षियों ने चोरी से हमारी लकड़ी को काटा है उसे लकड़ी को प्रशासन वापस कराएगा और विपक्षियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगा इस कार्यवाही से हम पूरी तरह से संतुष्ट हैं। संघ के अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी ने बताया कि एसडीएम और सीओ एवं महराजगंज कोतवाल बालेंद्र गौतम समक्ष वार्ता हुई है पीड़ित अधिवक्ता के विपक्षियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाएगी व चोरी से काटी गई लकड़ी पीड़ित अधिवक्ता को वापस दिलाई जाएगी जिसके चलते हम सभी अधिवक्ता अपनी हड़ताल को वापस लेते हैं अब हम लोग न्यायिक काम काज शुरू करेंगे इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव पूर्व महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी सर्वेश कुमार अवस्थी सुनील द्विवेदी मनीष तिवारी सत्य प्रकाश मिश्रा राधेश्याम व तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सहित तहसील के अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
