आरेडिका के भंडार विभाग में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गयाला लगंज/रायबरेली 20 जनवरी,रेल डिब्बा कारखाना के भंडार विभाग ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रसन्नता जाहिर की इसमें सभी कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर सुंदरकांड का पाठ किया और सभी लोगों को लड्डू का प्रसाद दिया गया अयोध्या में बन रहे राम मंदिर जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है जिसका उत्सव पूरा देश मना रहा है उसी क्रम में आरेडिका के भंडार विभाग में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया तथा इस उत्सव को सभी लोग अपने घर में मनाए इसी उपलक्ष्य में रेलवे बोर्ड ने आधे दिन की छुट्टी का प्रस्ताव पारित किया है सभी कर्मचारी गण अपने घर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना सके इस मौके पर पीसीएमएम राजीव खंडेलवाल, सीएमएम संदीप शुक्ला,आर के जैन,एस के सिंह संजय निगम,तेजवीर सिंह,हेमंत कृष्णा अरविंद पटेल,रंजीत यादव पवन कुमार,मदन मीना,अविनाश कुमार, रामशंकरतिवारी,रामबाबू शुक्ला, उत्कर्ष त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
