महाराजगंज रायबरेली आज अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला महासचिव अजमल खान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी महाराजगंज को ज्ञापन देते हुए जिला महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस श्री अजमल खान ने कहा कि राज्य सरकार जिस प्रकार से नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि जिस प्रकार से इजरायल और फिलिस्तीन का युद्ध चरम सीमा पर है इसमें दिन प्रतिदिन निर्दोष लोग अपनी जवान गवा रहे हैं उसके बावजूद यह जानते हुए भी राज्य सरकार ने इस प्रदेश की जनता को मौत के मुंह में धकेलना का जो खेल रचा है वह बहुत ही चिंताजनक है क्योंकि आज के दौर में जिस प्रकार से बेरोजगारी इस देश में फैली हुई है उससे इस देश का युवा बहुत ही पीड़ित है शायद यही वजह है कि इस देश के नौजवान यह जानते हुए भी की वहां पर हमारी जान को खतरा है फिर भी मौत का अड्डा बने इजरायल मे जाने के लिए फॉर्म भरकर अपनी जान को दांव पर लगा रहे हैं नौजवानों द्वारा फॉर्म भरना भारत सरकार की विफलता को साफ दर्शाता है श्री खान ने कहा कि स्वयं भारत सरकार रोजगार न देकर के इस देश के नौजवान युवा जो इस देश के भविष्य हैं उन्हें इसराइल भेज कर अपनी मंशा को साफ जाहिर करती है कि उसे इस देश के नौजवानों से नहीं बल्कि अपनी सत्ता से प्रेम है अल्पसंख्यक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शामिद अशरफ ने कहा कि इस देश की सरकार ने विकास और रोजगार के नाम पर कोई भी कार्य नहीं किया है यही वजह है कि लोगों को धार्मिक मामलों में उलझा कर चुनाव जीतना चाहती है और इस देश की जनता की जान की परवाह किए बिना उसे मौत के मुंह में धकेलना का काम कर रही है जो ना काबिले बर्दाश्त है ब्लॉक अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि अगर राज्य सरकार इस पर रोक नहीं लगेगी तो आने वाले समय में हम लोग और बड़े कदम उठाने को बाध्य होंगे
इस अवसर पर मुख्य रूप से सतगुरु पासी राहुल यादव भगत पासी मोहम्मद इस्माइल नूर मोहम्मद रामकुमार पाल बाबा दिन लोध नेता लोधी समाज आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp