ऊंचाहार,रायबरेली।प्रयागराज लखनऊ राज मार्ग स्थिति प्रतिष्ठित बटोही रेस्टोरेंट के डोसा चटनी में मरा हुआ चूहा पाया गया है।ग्राहक की शिकायत पर मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने नमूना भरा है।एडीएम के आदेश पर रेस्टोरेंट की सीज करते हुए नोटिस जारी किया गया है।गौरतलब हो की बटोही रेस्टोरेंट राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के नाते विशेष,अति विशेष लोगों का आवागमन लगा रहता है।बावजूद भी इस प्रकार की खाद्य सामग्री ग्राहकों को परोसा जाए खाद्य विभाग पर सवाल खड़े करती है यह तो सिर्फ दिखावा मात्र है।छोटे मोटे दुकानदारों के पास सैंपल संग्रहित कर फेंक दिया जाता है।जबकि बड़े रेस्टोरेंट संचालकों को राहत दिलाए जाने का काम खाद्य सुरक्षा विभाग करते है।
प्रशासन ने यह कार्रवाई बीती शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे की है।नगर की सीमा पर लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे स्थित बटोही रेस्टोरेंट में शुक्रवार की शाम को एक ग्राहक को डोसा परोसा गया था।डोसा की चटनी में मरा हुआ चूहा पड़ा था। चूहा देखते ही ग्राहक ने आपत्ति की।इसके बाद अन्य ग्राहक भी हंगामा करने लगे।मामले की सूचना ग्राहकों द्वारा जिला प्रशासन को दी।उसके बाद रेस्टोरेंट पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने नारियल चटनी का नमूना जब्त करके जांच के लिए भेजा। उसके बाद एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी के निर्देश पर रेस्टोरेंट को सीज कर दिया गया है।साथ ही खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट संचालक को दो नोटिस जारी किया है।जिसमें एक नोटिस ने स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा दूसरी नोटिस ने रेस्टोरेंट में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए गए है। खाद्य निरीक्षक इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट के ग्राहक को परोसी गई नारियल चटनी में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद रेस्टोरेंट को सीज कर दिया गया है।प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp