रेलवे स्टेशन पर अज्ञात शव मिला, सीमा विवाद में उलझी पुलिस, कई घंटो तक मानवता होती रही शर्मसार शिविल पुलिस तथा जी.आर.पी थोपते रहे एक दूसरे पर जिम्मेदारी मौजूदा समय में जहां प्रदेश ही नहीं पूरे देश में राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने का सपना दिखाया जा रहा है वहीं

 

बछरावां रायबरेली रेलवे स्टेशन परिसर के अन्दर पड़ा एक अज्ञात अधेड़ का शव इस परिकल्पना को मुंह चिढ़ा रहा है प्राप्त विवरण के मुताबिक़आज सुबह लोगों ने बछरावां रेलवे स्टेशन परिसर के अन्दर पड़ा हुआ एक शव देखा,जिसकी सूचना जी.आर.पी.पुलिस को दी

जी आर पी पुलिस द्वारा यह कहते हुए कि यह उनके कार्य क्षेत्र में नहीं आता है, उन्होंने बछरावां कोटवाली में इसकी सूचना दी,खबर पाते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने भी पल्ला झाड़ लिया कि जहां यह शव पड़ा है वह उनके क्षेत्र में नहीं आता है, देखते देखते हालत यह हो गई कि शाम लगभग तीन बजे तक अज्ञात अधेड़ का शव वहीं पड़ा रहा किसी ने उसका पोस्टमार्टम कराने का दायित्व नहीं समझा

स्टेशन के अगल बगल रहने वाले दुकानदारों एवं रिक्शा चालको ने बताया कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षप्त था, रेलवे स्टेशन के पास ही रहकर गुजर बसर करता था जबकि कोई कुछ खाने पीने को नही देता था तो उसी में गुजारा कर लेता था। कयास लगाया जा रहा है कि उस व्यक्ति की अत्यधिक ठंड लगने के कारण मौत हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp