महराजगंज रायबरेली। दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल। कोतवाली क्षेत्र के सेनपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहम्मद सादिक 72 पुत्र सलीम निवासी सेनपुर व रामकुमार 26 पुत्र रामनिरंजन निवासी कुसड़ी सगरापुर दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
