महराजगंज रायबरेली। विवादों से नाता रखने वाले व्यापारी नेता अमित जायसवाल उर्फ रिंकू जायसवाल फिर एक बार चर्चा में आ गए हैं। आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें व्यापारी नेता की मां सेवा न करने का आरोप लगा रही हैं। व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंप कर महराजगंज थाने में तैनात पुलिस कर्मी पर व्यापारियों से पुलिसिया रौब दिखाकर वसूली करने का फर्जी आरोप लगाया था जिसके बाद जमकर किरकिरी हुई थी। पूर्व में दिये गये ज्ञापन में तरह तरह का आरोप पुलिस पर लगाया गया था जिसमें जमकर किरकिरी हुई थी। जानकारों की माने तो व्यापारी नेता के ऊपर कई मुकदमा भी दर्ज हैं अक्सर किसी न किसी मामलें में विवादों से लगातार नाता बना रहता है एकबार फिर वीडियो सामने आने के बाद व्यापारी नेता चर्चा में आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp