
रायबरेली बछरावां राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यसमिति द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में प्रदेशीय संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह(प्राथमिक संवर्ग) जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह महामंत्री संजय कन्नौजिया एवम संगठन मंत्री मधुकर सिंह द्वारा बछरावां ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई जिसमें लोकतंत्र शुक्ल को संयोजक,राम प्रकाश,विभा सिंह,शैलेन्द्र कुमार,प्रशांत मोहन एवम राहुल वर्मा को सह- संयोजक,के पद पर मनोनीत किया गया। उक्त मनोनयन से सभी शिक्षकों ने प्रसन्नत ब्यक्त करते हुए जनपदीय नेतृत्व द्वारा लिये गए निर्णय के प्रति अपना आभार आभार प्रकट किया है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बछरावां के संयोजक नियुक्त होने पर लोकतंत्र शुक्ल ने कहा कि महासंघ शिक्षक हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नही करता है। शिक्षकों की समस्याओं का स्वत: संज्ञान लेकर उनका निस्तारण कराना महासंघ का प्रथम उद्वेश्य है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, शिक्षकों के सामान्य समस्याओं के निराकारण कराने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करता है कि शिक्षकों का किसी भी स्तर पर शोषण न होने पाएं। जनपदीय नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसके विश्वास पर खरा उतरने का सदैव प्रयास करूंगा। सह-संयोजक राहुल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई बछरावां सदैव यह निश्चित करेगा कि किसी भी शिक्षक की समस्या अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समस्या होगी और उसका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा।
ब्लॉक सह-संयोजक राम प्रकाश ने कहा कि शिक्षकों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण ही जनपद में शिक्षकों का उसके प्रति निरंतर विश्वास बढ़ता जा रहा है। शिक्षक हित में महासंघ ने जिले में जो कीर्तिमान स्थापित किया है, उसके महान कार्यो को देखकर ब्लॉक बछरावां का शिक्षक भी महासंघ परिवार से जुड़ने को आतुर है। सह-संयोजक प्रशांत मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा और शोषण मुक्त शिक्षक की परिकल्पना पर कार्य करता है। राष्ट्रहित में पूरे समय विद्यालय में रहकर नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संगठन सभी को जागरूक करता है। शिक्षा जैसे पुनीत कार्य में लगे गुरुजनों को शोषण मुक्त रखना और उसके लिए आवश्यक संघर्ष करना संगठन का ध्येय रहा है।वरिष्ठ शिक्षक शशिलेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हित मे सदैव तत्पर रहा है और रहेगा। शिक्षकों का शोषण किसी भी तरीके से बर्दाश्त नही किया जाएगा। ब्लॉक के किसी भी शिक्षक की कोई भी समस्या हो तो सूचित करने पर महासंघ सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक एवम भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ हिलौली के संयोजक त्रिभुवन नाथ दीक्षित ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कि मुझे विश्वास है कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।
श्री दीक्षित ने कहा कि महासंघ के प्राथमिक संवर्ग के प्रदेशीय मंत्री शिव शंकर सिंह एवम जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह एवम उनकी कार्यसमिति के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उस दीपक की तरह है जो दूसरों के लिए जलता है, दूसरों से जलता नहीं। केवल हंगामा खड़ा करना राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का मकसद नहीं है बल्कि संगठन की कोशिश है कि सूरत और सीरत दोनों बदलनी चाहिए। सीपीएड एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार श्रीवास्तव,चरण सिंह,गिरीश मिश्रा,संजय प्रकाश, शैलेन्द्र वर्मा,विभा सिंह,नीरज शुक्ला ने भी अपने विचार ब्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही महासंघ शिक्षकों की समस्याओ का निराकरण कराने में सफल होगा।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई बछरावां के गठन पर विकास क्षेत्र के शिक्षकों ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।
