रायबरेली। 15 अगस्त के उपलक्ष में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कहीं आल्हा का प्रोग्राम हुआ तो कहीं बच्चों ने सांस्कृतिक नाट्य कार्यक्रम तो देश भक्ति गीतों से पूरा जनपद गूंजा ।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पटेल अपने काफिले के साथ जनपद में अलग-अलग विद्यालयों स्थानों पर हो रहे कार्यक्रमों में भाग लेकर विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने प्रोत्साहन उत्साह भरे शब्दों का प्रयोग करते हैं बच्चों को शिक्षा की तरफ अग्रसर रहने के लिए कहा की अगर सभी लोग शिक्षित रहोगे शिक्षा को पूरी मन से लगन से अपने जीवन में उतारो गे तो निश्चित ही ऊंचाइयों तक पहुचोगे और यह भी कहां शिक्षा शिक्षा एक ऐसा अमृत है जिसको पीने के बाद हर व्यक्ति हर मुकाम को प्राप्त कर सकता है।जिला अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी यात्रा रायबरेली के कई विद्यालयों से होकर सलोन विधानसभा को रुख किया जहां पर विद्यालय जाकर बच्चों के साथ अपनी बात को साझा करते थे बच्चों में उत्साह वर्धर की विचारधारा प्रवाहित करते हुए कुछ पिछले इतिहास को बताते हुए कहा 15 अगस्त 1947 को हमने ब्रिटिश सरकार के 200 सालों के राज के बाद आजादी हासिल की थी हमारे देश के नायकों के त्याग, तपस्या और बलिदान का नतीजा था की हम सभी अपनी शर्तों पर अपने देश में रहने लगे इसी दिन को याद कर हर साल पूरे देश में हर्ष उल्लास रहता है इसके लिए तैयारियां पहले से होने लगती है पिछले साल ही हम सभी लोगो ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया था इसी तरह 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हम सभी वीर जवानों को याद कर आजादी का यह राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं।
