हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता

मीरजापुर 17 जुलाई 2023- जिला बाढ़ प्रबन्धन प्राधिकरण के द्वारा आज विकास खण्ड कोन के ग्राम तिलठी में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में राहत चौपाल आयोजित कर ग्रामीणो से बाढ़ से आने वाली परेशानियों तथा बाढ़ प्रबन्धन की तैयारियों के बारे में चर्चा की गयी। बाढ़ राहत चौपाल में जिलाधिकारी को अवगत कराते हुये अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि लगभग 23 ग्राम बाढ़ से प्रभावित होते हैं। सभी प्रभावित होने वाले ग्रामो के जन प्रतिनिधियों के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ चौपाल में विगत वर्ष 2021 एवं 2022 कि बाढ़ आने के उपरांत बाढ़ चौकी से संबद्ध आबादी प्रभावित ग्रामों के समुदाय को किस तरह कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, इसका की जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पूर्व का अनुभव लेते हुये सभी तैयारियां पहले पूर्ण करा ली जाय ताकि बाढ़ के समय कोई समस्या न आये और प्रभावित लोगो को तत्काल राहत पहुंचाया जा सकें। उन्होने कहा कि समस्त बाढ़ चौकियो को सक्रिय किया जाय तथा किसी भी समस्या के निदान के लिये सम्बन्धित विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार 24 घण्टे के लिये लगायी जाय।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शिव प्रताप शुक्ल द्वारा विभिन्न आपदाओं के अंतर्गत होने वाली क्षति के सापेक्ष दि जाने वाली राहत सहायता के संबंध में समुदाय को जागरूक किया स उपरोक्त के अतिरिक्त बाढ़ कंट्रोल रूम के नंबर- 05442256357 के बारे में समुदाय को अवगत कराया गया एवं यह बताया गया की यदि बाढ़ आये तो तत्काल कंट्रोल रूम से सहायता मांगे एवं बाढ़ चौकी पर तैनात विभिन्न विभागों के कर्मचारी आपकी समस्त बाढ़ संबन्धित समस्याओं के निदान हेतु 24 घंटे उपलब्ध हैं। उपरोक्त बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के अतिरिक्त प्रतिभागी समुदाय एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य बाढ़ एवं आकाशीय विद्युत से संबंधित जागरूकता आ0ई0सी0 को जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के स्तर पर संभावित प्रभावित समुदाय के मध्य वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह, तहसीलदार सदर शशांक शेखर राय, कोन राकेश शुक्ला, आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता, हरसिंहपुर एवं मलेपुर इत्यादि ग्राम के ग्राम प्रधान एवं समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp