हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता


मीरजापुर 09 जून 2023- प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस हेलीपैड पहंुचने पर मा0 जन प्रतिनिधिगण, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिन्नदन किया गया तत्श्चात मा0 उप मुख्यमंत्री सीधे विन्ध्याचल के लिये रवाना हुये और विन्ध्याचल पहंुचकर माॅं विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक चुनार अनुराग सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिंह, अपना एस इंजी0 राम लौटन बिन्द, पूर्व मझवा शुचिस्मिता मौर्या, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका मनोज जायसवाल के अलावा अन्य जन प्रतिनिधगण उपस्थित रहें।
निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमारस्वामी बी0, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा कारीडोर निर्माण का निरीक्षण कराने के उपरान्त प्रस्तावित कारीडोर माॅडल दिखाकर कार्य प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके पूर्व मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी के द्वारा देवी चित्र व चुनरी भेंटकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मौके पर उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कई दिनों के बाद मां विन्ध्यावासिनी का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होने कहा कि दिव्य दर्शन करके वे प्रफुल्लित हैं। विन्ध्य कारीडोर निर्माण के सम्बन्ध में उन्होने कहा कि इस धाम में भव्य कारीडोर निर्माण को देखकर एक भक्त के रूप में भी परम संतोष हो रहा हैं। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का जो संकल्प था कि अयोध्या में रामलला का भव्य मन्दिर बने काशी में बाबा विश्वनाथ जी धाम बने तो विन्ध्याचल धाम उसी तरह से भव्य और दिव्य बने उसी दिशा में हम लोग आगे बढ़ रहे है विन्ध्य कारीडोर के निर्माण प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुये कार्य तेजी से चल रहा हैं। उन्होने कहा कि जिस धाम में भक्तो के लिये आवश्यक सुविधाए हांेगी वह सब मुहैया कराने का हम सभी का प्लान हैं। जो और आवश्यक होगा उसे भी मुहैया कराया जायेगा। तत्पश्चात मा0 उप मुख्यमंत्री बरौधा कचार के एक मैरिज लान के सभागार में मा0 प्रधानमंत्री जी के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित संयुक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुये कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नव वर्ष के नव प्रमुख आधार, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छा, भ्रष्टाचार और आंतकवाद जीरो टालरेंस, नीतिगत पहल साहससिक निर्णय तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा हैं। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का डंका हिन्दुस्तान में नही बल्कि पूरे विश्व में बज रहा हैं। जो अमेरिका मोदी जी को कभी वीजा नही दे रहा था आज वही अमेरिका उनके आटोग्राफ के लिये लालायित हैं। विश्व के देश आज उन्हे बाॅस मानने के लिये तैयार हैं। उन्होने कहा कि इस मोदी योगी सरकार का एक ही लक्ष्य है गांव गरीब किसान का कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला गैस, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि का सीधे लाभ पाकर आज किसान और आम गरीब जनता खुश हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जीवन जीकर नही बल्कि अपना पूरा जीवन देश के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिये लगा रहें हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रिय प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को देखते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो जाता हैं। उन्होने कहा कि केन्द्र की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव व पिछ़ड़ा मोर्चा के सदस्य राम कुमार विश्वकर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने किया। कार्यक्रम प्रदेश मंत्री अनामिका चैधरी, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, नगर रत्नाकर मिश्र, चुनार अनुराग सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी, ओम प्रकाश केसरी, संजय भाई पटेल, नितिन विश्वकर्मा, हेमन्त त्रिपाठी दिनेश प्रताप सिंह, संजय यादव, जान्ही तिवारी, विजय वर्मा, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp