82 वर्षीय मुरलीधर शुक्ल, से भाजपा नेताओं ने की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ रायबरेली के जिला संयोजक दिलीप द्विवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने 82 वर्षीय मुरलीधर शुक्ला पूर्व शिक्षक श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार रायबरेली के निज आवास चंदू का पुरवा तेजगांव में जाकर मुलाकात की एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की | शुक्ल के अध्यापन कार्यकाल के समय से शिक्षक हितों के लिए हमेशा सक्रिय रूप से शिक्षक समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष नेता के रूप में जनपद में प्रभावी पहचान बनाई | उनके व्यक्तिगत एवं कृतित्व को देखते हुए जिला संयोजक दिलीप द्विवेदी, डॉक्टर कमलाकांत मनीष मिश्रा,विनीत बाजपेयी आदि शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया एवं उनके द्वारा आशीर्वाद प्राप्त किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp