गौरा ब्लॉक -प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का भविष्य अंधेरे में, अध्यापक बच्चों से करा रहे साफ सफाई
जनपद रायबरेली 
ऊंचाहार – गौरा ब्लॉक, क्षेत्र के अंतर्गत, प्राथमिक विद्यालय में छोटे-छोटे मासूम बच्चों से साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है जिस पर शिक्षक अपने तरीके से मनमानी कर रहे हैं और अभिभावक भी इस बात से बेखबर है जहां पर बच्चों को अपनी शिक्षा के प्रांगण में शिक्षा हासिल करनी चाहिए वहीं विद्यालय में काम कर रहे नौनिहाल मासूम बच्चों से साफ सफाई का काम कराया जा रहा है इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और शिक्षक अपनी शिक्षा देने का उद्देश्य भूल कर ऐसे कृत्य कर रहे है कि अपनी ही शिक्षा पर विकलांगता की मोहर लगा रहे है शिक्षक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करके साफ सफाई का काम सिखा रहे है और बच्चों की शिक्षा को पूरी तरह से विकलांग किया जा रहा है व उन्हें उनके उज्वल भविष्य से दूर किया जा रहा है ऐसे में कैसे तय किया जाएगा कि नए भारत का निर्माण होगा वही इस बात से बेखबर शिक्षा विभाग भी चुप्पी साधे हुए है।
