जबलपुर पिछले दिनों 31 दिसंबर से 5 जनवरी 2023 24 को अंडर 14 17 19 आयु वर्ग बालक एवं बालिका वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला डिपार्टमेंट बैतूल मध्य प्रदेश अंडर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे हिंदुस्तान की लगभग 40 से 42 टीम में देश के हर राज्य से शामिल होने के लिए बैतूल पहुंची थी। जिला खेल अधिकारी धर्मेंद्र पवार, उमाकांत, बिन्नी अरोड़ा और समस्त बैतूल प्रशासन ने टूर्नामेंट आयोजित किया।इस प्रतियोगिता में हमारे मध्य प्रदेश टीम का नेतृत्व हमारे जबलपुर का गौरव बढ़ाते हुए बेटी अक्षता गोटिया ने किया और रजत पदक अर्जित करने में सफल रही अक्षिता ने हमारी मीडिया टीम को अपनी जीत पर विचार व्यक्त करते हुए कहा की मैंने चार राज्यों को हराते हुए
रजत पदक हासिल किया उन्होंने बताया कि मेरी बड़ी बहन भी ताइक्वांडो खेलती है और मुझे उनसे प्रेरणा मिली मेरी दीदी आयुषी गोटिया ने एमपी यूथ गेम्स में कांस्य पदक अर्जित किया और हम दोनों बहनों का लक्ष्य है कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलें और देश के लिए पदक लाइन और हम हमारे कोच विक्रम राजपूत सर व हमारे गढ़ा ताइक्वांडो क्लब और माता-पिता को धन्यवाद करते हैं अक्षता और आयुषी के माता-पिता ने हमारी मीडिया टीम को बताया कि हमारी दोनों बेटियां बेटों से काम नहीं है हम इन्हें पूरा सहयोग करते हैं और इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखना चाहते हैं आप दोनों बेटियां माता अभिलाषा गोटिया एवं पिता अनिल कुमार गोटिया की सुपुत्री है।
