लालगंज रायबरेलीl 13 जनवरी l ग्राम चिमनामऊ मजरे दतौली ब्लाक लालगंज के मेधावी छात्र शिवम त्रिपाठी ने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से संचालित चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा 2023 उत्तीर्ण करके जनपद का नाम रोशन कर दियाl ज्ञातव्य हो कि शिवम त्रिपाठी ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट दिल्ली राज्य से उत्तीर्ण किया एवं प्रांत दिल्ली में रहकर तैयारी किया और चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कियाl शिवम त्रिपाठी के पिता अनिल कुमार त्रिपाठी वर्तमान समय में शहर दिल्ली में रहकर धार्मिक व्याख्यान के द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए कटिबंध है तथा चाचा लाला त्रिपाठी ग्राम चिमनl मऊ मैं रहकर समाज सुधार के साथ-साथ समाज के वंचित वर्ग की सेवा का संकल्प लिए हैं मूल रूप से यह ग्राम बनाईमऊ के रहने वाले हैं किंतु लगभग 40 वर्ष पूर्व शिवम के पितामह विशुद्ध धर्म प्रचारक पंडित बाल गोविंद त्रिपाठी ग्राम चिमनामऊ में आकर निवास करने लगे और यहां आकर एक शिव मंदिर का निर्माण कराया जिसमें आज भी प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड का नियमित पाठ एवं प्रसाद वितरण किया जाता है l शिवम त्रिपाठी की सफलता पर नव चेतना जागरण मंच उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव एडवोकेट पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता रायबरेली एसडीएम लालगंज के स्टेनो आशुतोष अवस्थी समाज सेवी देवेश यादव गोपाल बाजपेई आशा मिश्रा नागेंद्र मिश्रा राजेश यादव एडवोकेट आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp