मीरजापुर 01 मार्च 2024- मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले श्री आशीष पटेल जी ने कल 02 मार्च 2024 को प्रदेश की महामहिमा राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जनपद आगमन के दृष्टिगत आज सांय काल राजकीय पॉलिटेक्निक बथुआ में भ्रमण कर एवं बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियो की समीक्षा की गई। तत्पश्चात मा0 कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों के वितरण के संबंध में एवं उनके आने-जाने, बैठने आदि व्यवस्थाओं के बारे में विंदुवार जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला महामंत्री हरिशंकर पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने अधिकारियों के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारी के बारे में जानकारी ली गई।