हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
मीरजापुर 10 मार्च 2024-
विकास खंड सीखड़ के ग्रामसभा धनैता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में क्षेत्र पंचायत निधि मनरेगा एवं केंद्रीय वित्त आयोग 15वां वित्त योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 12 लाख से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार एवं जनपद की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद गर्भवती व धात्री महिलाओं की गोद भराई और सात माह तक के बच्चों का अन्नप्राशन कराया।
इस अवसर पर मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भविष्य को उज्जवल करने की दिशा में बहुत बड़ा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र तो हमेशा से हैं किंतु उनके महत्व को हम समझ नहीं पाते हैं बल्कि हमें यह समझने की आवश्यकता है कि हमारे परिवार, समाज, देश का भविष्य कौन है हमारे घर में जन्म लेने वाला छोटा सा बच्चा और उस बच्चों की रीढ़ को कैसे मजबूत करना है यह आंगनबाड़ी केंद्रों से तय होता है यह इतने महत्वपूर्ण हैं कि हम छोटे से छोटे बच्चे जो सही पोषण देना संतुलित आहार देना और शून्य से लेकर 6 वर्ष आयु तक उसका शारीरिक और मानसिक विकास सही होना आवश्यक है और इसकी निगरानी रखना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है यदि बच्चे का शारीरिक विकास ठीक से नहीं हुआ यदि बच्चे में बौद्धिक विकास नहीं हुआ तो यह आगे जाकर हम इसे ठीक नहीं कर सकते और यह कार्य आंगनबाड़ी केंद्र से अधिक बेहतर और कहीं नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को किस उम्र में कब किस समय किस तरह का आहार, किस तरह का पोषण उसके लिए आवश्यक होता है यह जानकारी बहुत से परिवारों में बड़ों को भी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अलग होता है हर बच्चे की शारीरिक आवश्यकता अलग होती हैं और उसकी जो ग्रोथ होती है वह भी अलग होती है। उन्होंने कहा कि आजकल आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान चल रहा है उसमें हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में हमने एक ऐसी मशीन रखी है जिसके माध्यम से हर बच्चे का वजन व हाईट नियमित देखरेख की जा रही है अर्थात बच्चों की उम्र के अनुसार उसका वजन कितना होना चाहिए और औसत में कितना काम है इसकी नियमित जांच प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे की ग्रोथ उसके शरीर की लंबाई और वजन जैसा होना चाहिए वैसा हो रहा है अथवा नहीं अब इसको भी मापने के लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में डिवाइस उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच दिव्यांशु सिंह उर्फ दीपू, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय सिंह पटेल, जोन अध्यक्ष रामसहाय पटेल, प्रधान पति विनोद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान धनैता श्रीमती सरोज सिंह, ग्राम प्रधान मुकेश सिंह, पूर्व प्रधान सुशील कुमार, बीडीसी श्रीमती श्याम कुमारी, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, जिला महासचिव युवा मंच हर्षित सिंह, ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह, बीडीसी शिवेंद्र सिंह, उर्फ काबुल, ग्राम प्रधान राम समुज सिंह, जिलाजीत सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित रहें।
