होटलों से निकलने वाले गंदगी युक्त जल भराव को लेकर धरना प्रदर्शन,रोड न बनने से रोष व्याप्त

रायबरेली-कागजों में दर्ज वीवीआईपी कहे जाने वाले शहर में,गंदगी युक्त दूषित जल भराव को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया है। और जल्द से जल्द मुख्य मार्ग की सड़क को बनवाए जाने की मांग की है। बातें दे यहां सोमवार को रायबरेली नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सारस चौराहा मुरादनगर के मुख्य मार्ग पर वर्षों से हुए गंदगी युक्त जल भराव को लेकर स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन कर रोज व्याप्त किया है।स्थानीय निवासियों का कहना है।कि इस सड़क पर वर्षों से जल भराव और गंदगी बनी हुई है। रोड के अगल-बगल बने जलसा होटल व सारस होटल का निकलने वाला पूरा पानी इसी रोड पर भर जाता है। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही नहीं स्कूली बच्चों भी इस सड़क से निकल नहीं पाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन के अधिकारियों व नगर पालिका को शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर पालिका अध्यक्ष सतरोहन सोनकर ने कहा है। कि जल्द से जल्द सड़क बनवाया जाएगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp