ऊँचाहार रायबरेली। बीते दिवस पर दूरभाष पर थाना में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति त्रिलोकी यादव पुत्र दुभरी यादव उम्र करीब 50 वर्ष निवासी धनई मजरे मवई थाना ऊँचाहार रायबरेली का शव उसके घऱ के सामने पडा है। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी डलमऊ प्रभारी निरीक्षक ऊँचाहार द्वारा मय पुलिस/फॉरेन्सिक टीम के घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के सिर पर कुछ चोट के निशान मिले थे। मृत्यु का वास्तविक कारण ज्ञात करने हेतु शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसंo-03/2024 धारा302 भादवि बनाम संजय यादव पुत्र त्रिलोकी यादव अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही में बुधवार को ऊँचाहार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या- 03/2024 धारा-302 भादवि से संबंधित अभियुक्त संजय यादव पुत्र स्व0 त्रिलोकी यादव निवासी धनई मजरे मवई थाना ऊँचाहार को थाना क्षेत्र के सवैया तिराहे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त संजय यादव उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिनांक 01 जनवरी 2024 को समय करीब 20.00 बजे उसने अपने पिता त्रिलोकी यादव से 500/-रुपये मांगे थे और उन्होने देने से इन्कार कर दिया। आवेश में आकर पास पडे डण्डे से उसने अपने पिता के सिर पर वार कर दिया जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp