हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर 11 मार्च 2024- आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी (भू0/रा0) सत्य प्रकाश सिंह द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के तत्वाधान में जनपद में ईट राइट क्रिएटिविटी चलेंगे फेस-4 का आयोजन किया गया। सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में painting slogan speech ok debate प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल एवं विशिष्ट अथिति जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्कूली बच्चों से सीधे संवाद कर ईट राइट विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मा0 केन्द्रीय मंत्री के द्वारा स्कूली बच्चों से ईट राइट के उद्देश्य व उसके महत्व के बारे में जानकारी बच्चों से ली जिसका छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बेबाक जवाब दिया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि रोजमर्रा में जो हमारे खाने पीने की आदतें हैं उसके कारण और हम एक्सरसाइज नहीं करते है इसके कारण बहुत सारी बीमारियों को हमने आमंत्रण दे रहे है इन्हीं सभी कारणो से आज अधिकतर लोग डायबिटीज, शुगर, कैंसर आज गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ पेट भरना ही आवश्यक नहीं होता है बल्कि पेट को सही व पौष्टिक तथा नियम/संतुलित भोजन आवश्यक होता हैं। मा0 केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही आप खूब पानी पाने की आदत डाले, ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाये, पानी की कमी से बहुत सारी बीमारियां उत्पन्न होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि जंक फूड नहीं खाने से परहेज करे, एक्सरसाइज करे, आपको जो भी खेल पसंद है वह खेल खेले। उन्होंने कहा कि यदि अपने शरीर को फिट नहीं रखेंगे आप तो आपके अंदर बहुत सारी बीमारियां उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी मौसम के अनुसार ही सब्जियों का सेवन करें क्योंकि प्रकृति ने मौसम के अनुसार शरीर की क्या आवश्यकता है उसी तापमान के अनुसार सब कुछ दिया है उन्होंने कहा कि बेमौसम के अनुसार कोई भी चीज खाने से हमारे शरीर को वह नुकसान पहुंचाती है, फल सब्जी जो भी आप खाएं वह मौसम के अनुसार ही खाएं। जो मौसम के अनुसार प्राकृतिक रूप से नहीं है उसे नहीं खाना चाहिए। मा0 केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हम जितना ताजा और पकी हुई चीजों को खाएंगे हम उतना ही हेल्दी और स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े लोगों के लिए एक स्लोगन है कि थोड़ा चीनी, थोड़ा नमक, थोड़ा तेल इन सभी चीजों को अपनी बढ़ती उम्र के साथ कम मात्रा में सेवन करना चाहिए, आप सभी बच्चे जब अपने घर वापस जाएं तो अपने बड़ों को यह अवश्य बताएं कि वह अपने खान-पान में चीनी नमक तेल कम खाएं जिससे उनके स्वास्थ्य में वृद्धि होगी या तीनों चीज हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदेह हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि शरीरिक विकास के लिये अच्छा व पौष्टिक भोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होने कहा कि कौन सा भोजन सही और कब खाना चाहिये कौन गलत ओैर नही खाना चाहिये अभिभावक और अध्यापको के अलावा बच्चों को भी जानना आवश्यक हैं। उन्होने कहा कि पौष्टिक भोजन के लिये आस पास हरी सब्जियां खाने से पौष्टिकता पायी जाती है हरी सब्जियां व ताजे फल खाने पर बल दिया। बच्चों को खाने के नियम के प्रति जागरूक होना आवश्यक हैं स्वस्थ्य भोजन ही स्वस्थ्य शरीर, स्वस्थ्य मस्तिक को बनाता हैं। देश में भावी पीढ़ी को स्वस्थ्य बनाने के लिये पौष्टिक आहार खाने पर बल देते हुये उन्होने कहा कि अभिभावक बच्चों को नियमित व सही समय भोजन करने की आदत डालें। कार्यक्रम में प्रथम द्वतीय वा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चो को मा0 केन्द्रीय मंत्री व जिलाधिकारी द्वारा शील्ड वा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग से सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ मंजुला सिंह डॉक्टर मंजुला सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुमन कुमार मिश्रा मंडली खाद्य सुरक्षा अधिकारी हृदय नारायण यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश मौर्या विवेक मौर्य बीपी सिंह रवि कुशवाहा आनंद एवं एवं श्री कृष्णा चैहान उपस्थित रहे निर्णायक मंडल में लेखा परीक्षा विभाग के सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी अरुण कुशवाहा एवं वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश जीआईसी प्रधानाचार्य श्री महेंद्र उपस्थित रहे।।
अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जानकारी देते हुये बताया कि Eat right creativity challenge eat right India mission का ही एक हिस्सा है। Fssai nai Delhi द्वारा चलाया जाने वाले eat right India abhiyan सभी के लिए सुरक्षित स्वस्थ और टिकाऊ भोजन की संस्कृति बनाने के बारे में है। यह अभियान देश की खाद्य प्रणाली को सुरक्षित और स्वस्थ भोजन के प्रति संवेदनशील बनाने का एक बड़ा प्रयास है साथ ही पौष्टिक भोजन एवं उपभोक्ता सुरक्षा समाधान के क्षेत्र में जनजागरूकता लाने हेतु एक प्रयास है।
इसके पूर्व ईट राइट इंडिया क्रिएटिविटी चैलेंज के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग मीरजापुर द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से एक जनजागृकता रैली की शुरुवात की गई। रैली को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रैली द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चैराहों पर स्लोगन वा नारो के द्वारा जागरूकता की गई। रैली में एन0सी0सी0, स्काउट, विभिन्न स्कूल के बच्चो, ए0एनर0एम0, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली का समापन सिटी क्लब किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp