स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन संपन्न
रायबरेली, 01 मार्च 2024
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत सभागार में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के क्रम में लालगंज एवं सरेनी से आये हुए सभी जिला पंचायत सदस्यो, ग्राम प्रधानो, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
सम्मेलन में आए हुए सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनता के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रगति पर चर्चा की गई।उन्हें एम.एल.सी निधि, जिला पंचायत अथवा राज्य सरकार के सहयोग से जनता के अति आवश्यक कार्यों को करने के लिए कहा गया। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने की चर्चा की गयी। उद्यान मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जनता के कल्याण के लिए सरकारी और लाभप्रद योजनाओं को धरातल पर उतरने का प्रयास करें।
