रायबरेली। सूचना एवं मानवाधिकार मिशन की बैठक बस स्टैंड रायबरेली कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी कमलेश गुप्ता ने रिक्त ब्लाक व सदर, नगर की नए आवेदन व नियुक्ति पर बल दिया गया व जो पदाधिकारी बैठक में नहीं आए, अध्यक्ष ने बताया कि मिशन को सुचारू रूप से चालने के लिए सभी मेम्बर व पदाधिकारी का होना अनिवार्य है इसलिए जो नहीं आए उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा.
हरचन्दपुर ब्लॉक की अध्यक्ष की कमान बंदना मिश्रा को सौँपी व सदर से दुर्गा कान्त त्रिवेदी को पुनः चौथी बार सचिव चुना गया. इस बैठक में धर्मेंद्र बाजपेयी, किरण त्रिवेदी, मनीष शुक्ला, डॉ प्रजेश उपाध्याय, कमरजहां,अनूप श्रीवास्तव ,निशा,उर्मिला, कमलेश चौधरी, कंचनलता, मुज्जमिल हसन,वंदना, दुर्गा कान्त त्रिवेदी, प्रदीप सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
