हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता


मीरजापुर 10 मार्च 2024
मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार व श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने विभागीय अधिकारियों के साथ सिंधोरा-सीखड़ गंगा घाट पर निर्माणाधीन पीपा पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारीयों ने मा0 मंत्री जी को बताया कि 112 पीपा में से 80 पीपा लग चुके हैं। उन्होंने बताया कि पानी के बहाव की वजह से कार्य धीमा प्रगति है, किंतु बहुत जल्द इसको पूरा कर लिया जाएगा।
इस दौरान मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सिंधौराघाट पर पीपा पुल निर्माण के लिये स्थानीय लोगों की
काफी दिनो से मांग थी, जिसके सम्बन्ध में स्वयं उनके द्वारा शासन स्तर से भी लगातार प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जल्द सिंधौराघाट पर पीपा पुल का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे वाराणसी और मीरजापुर में आने-जाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।
इस दौरान मा0 विधायक मझवां विनोद कुमार बिंद, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन डॉ जगदीश सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरी, जोन अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश सोनकर, मंडल महामंत्री आशीष दुबे, आरिफ अली मंसूरी, राहुल ओझा, राम लखन सिंह, श्रीमती राधिका बेलदार, कुमारी नीलम सिंह, श्रीमती नमिता केसरवानी, प्रशांत शुक्ला, शंभू लाल गुप्ता, राकेश दुबे, कालेश्वर मोर्या आमिर खान, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp