हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
थाना अदलहा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.04.2023 को थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी (वादिनी) नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-77/2023 धारा 363,376DA,504,,34 भादवि व 5(G)/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा महिला सम्बन्धित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः27.04.2023 को प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से अभियुक्त 1. प्रमोद यादव उर्फ जुम्मन यादव पुत्र लल्लन यादव व 2. दशरथ यादव पुत्र गुन्नु यादव निवासीगण सिकिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना अदलहाट पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —*
1. प्रमोद यादव उर्फ जुम्मन यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी सिकिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 25 वर्ष।
2. दशरथ यादव पुत्र गुन्नु यादव निवासी सिकिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 23 वर्ष ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —*
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना अदलहाट मीरजापुर मय पुलिस टीम।
*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को ₹ 15 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।*
