हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
दिनांकः 20.03.2024
*1. थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार—*
थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.02.2024 को अहरौरा क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-39/2024 धारा 363,366, 120बी भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अहरौरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः20.03.2024 को उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से सम्बन्धित अभियुक्त शिव पुत्र राधेश्याम निवासी डोमरी कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव थाना रामनगर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2.थाना अदलहाट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी का सामान बारामद —*
थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.03.2024 को वादी कमलेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 अर्जुन सिंह निवासी पौनी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा टूल्लू चोरी होने जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-45/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-45/2024 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त दउद पुत्र सुदामा निवासी पौनी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को कब्जे से 01 अदद टूल्लू बरामद किया गया । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3. थाना को0शहर पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0शहर पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 20.03.2024 को उप-निरीक्षक हरिशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी 1. राधेकान्त पुत्र स्व0 रामदुलार दूबे निवासी विजयपुरा थाना को0देहात व 2. अजय केशरवानी पुत्र खूबलाल केशरवानी निवासी तरकापुर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*4. थाना पड़री पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 20.03.2024 को उप-निरीक्षक अनिल कुमार मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी गुल्लु गिरी उर्फ दीपक गिरी पुत्र शंकर गिरी निवासी धर्मदेवा थाना पड़री जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*5. थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 20.03.2024 को उप-निरीक्षक शेषनाथ साहनी मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी बुल्लु पुत्र दशमी निवासी सोनपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*6.थाना हलिया पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी का सामान बारामद —*
थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.03.2024 को वादी अवधेश कुमार सिंह पुत्र विश्वेश्वर सिंह निवासी झरना थाना हलिया जनपद मीरजापुर द्वारा खलिहान में रखा 10 बोरी सरसों चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-31/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना हलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-31/2024 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त 1. राहुल कुमार पटेल पुत्र राजकुमार पटेल, 2. कमलेश गौड़ पुत्र शिवलाल गौड़ निवासीगण मगरहवा थाना हलाय जनपद मीरजापुर व 3. सुजीत पटेल पुत्र सुनील पटेल निवसी पटपरा थाना हलिया मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को कब्जे से चोरी का 08 बोरी में रखा सरसों बरामद किया गया । थाना हलिया पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*7.थाना चिल्ह पुलिस द्वारा कुल 10-10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 20.03.2024 को उप-निरीक्षक आशुतोष सिंह व उ0नि0 बद्री प्रसाद मय पुलिस टीम थाना चिल्ह क्षेत्र से भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्र से 02 अभियुक्त 1. संजय कुमार पुत्र रामश्रृगार बिन्द निवासी चितईपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर व 2. सुभाष गौड़ पुत्र लवधर गौड़ निवासी चेकसारी थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को 10-10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-53/2024 व मु0अ0सं0 52/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*8. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 33 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-02
थाना को0देहात-02
थाना अदलहाट-04
थाना जमालपुर-02
थाना अहरौरा-05
थाना मड़िहान-07
थाना राजगढ़-04
थाना जिगना-01
थाना मड़िहान-04
थाना सन्तनगर-02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp