हिमांशु अग्रहरि जिला सामान्य
*1.थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 12.03.2024 को उप-निरीक्षक संतोष उपाध्याय व उप-निरीक्षक अनिल सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वारंटी 1.रमाशंकर पुत्र भुल्लन यादव निवासी रैपुरी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 2.अमरेश पुत्र गेंदालाल भारती निवासी कलना गहरवार थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*2. थाना लालगंज पुलिस द्वारा गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-32/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग में कार्यवाही करते हुए दिनांकः11.03.2024 को उप-निरीक्षक विजय कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से वांछित अभियुक्त गुलाब प्रसाद पुत्र रामनिहोर निवासी ढोसरा थाना माची जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*3.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 07 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना कछवां -04
थाना पड़री-01
थाना चुनार-01
थाना अदलहाट-01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp