हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
दिनांकः11.03.2024
*1. थाना को0देहात पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0देहात पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः11.03.2024 को उप-निरीक्षक ओमप्रकाश चौकी प्रभारी बरकछा मय पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारण्टी पिन्टू सोनकर पुत्र सीताराम निवासी बरकछा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*2. थाना जिगना पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जिगना पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः11.03.2024 को उप-निरीक्षक जयजयराम मय पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारण्टी विनोद कुमार पुत्र स्व0जगदम्बा निवासी मनिकठा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*3.थाना पड़री पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः04.01.2024 को वादिनी विन्ध्यवासिनी देवी पत्नी रामदुलार निवासिनी भरेठा थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वादिनी अपने पति के साथ अपनी पुत्री के घर पर जाकर दामाद को समझा बुझा रहे थे कि इस दौरान उसकी पुत्री को ससुरालीजन मारने पीटने लगे तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दिये । जिससे वादिनी की पुत्री को गम्भीर चोट आयी । जिसके आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-05/2024 धारा 323,504,506,307 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी पड़री को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः11.03.2024 को उप-निरीक्षक शिवानन्द यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र से नामजद अभियुक्त भोला पुत्र स्व0मिठाईलाल, 2.शिवकुमार पुत्र भोला निवासीगण देवाही थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*4. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः10.10.2023 को वादी तुलसी पुत्र स्व0शेखू निवासी भोरमार माफी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध बच्चों के विवाद को लेकर वादी के भाई मुंशीराम को गाली गलौज देते हुए लाठी-डण्डा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने तथा इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-237/2023 धारा 304,504 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः11.03.2024 को उप-निरीक्षक जयदीप सिंह चौकी प्रभारी नरायनपुर मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से नामजद अभियुक्त राजकुमार पुत्र शिवलोचन निवासी भोरमार माफी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*5. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 19 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0कटरा-04
थाना को0देहात-01
थाना पड़री-04
थाना चुनार-03
थाना मड़िहान-07

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp