हिमांशु अग्रहरि जिलासंवाददाता
*1. थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत अपराधी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन”द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों, ईनामिया, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 22.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्र से थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-37/2024 धारा 10 उ0प्र0गुण्डा नियंत्रण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त शिवा दूबे उर्फ सतीश दूबे पुत्र लक्ष्मीकान्त निवासी पथरौर थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी बाल अपचारी हिरासत में लिया गया—*
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.03.2024 को पड़री क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिक बहन के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-64/2024 धारा 323,342,452,504,506,376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 22.04.2024 को उप निरीक्षक अनिल कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र से मुकदमें से सम्बन्धित एक नफर बाल अपचारी को अंतर्गत धारा 323,342,452,504,506,376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट में हिरासत में लेकर मा0न्यायालय/किशोर सुधार गृह भेजा गया ।
*3.थाना को0शहर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी बरामद —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 22.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों 1.विनय कुमार केशरी उर्फ बन्टी पुत्र स्व0 भोलानाथ केशरी निवासी आचार वाली गली थाना को0शहर जनपद मीराजपुर, 2. अनुप गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता निवासी वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर व 3. हिमान्शु गुप्ता पुत्र भगवानदास गुप्ता निवासी संकटमोचन थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । मौके से कुल 6100- रूपये नगद बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-56/2024 धारा ¾ उत्तर प्रदेश जूआ अधिनियम व 420 भादवि पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*4.थाना मड़िहान पुलिस द्वारा अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध असलहा/शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 22.04.2024 को उ0नि0 केशव प्रसाद यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थीं कि इस दौरान थाना क्षेत्र से संदिग्ध व्यक्ति प्रदीप कुमार पटेल पुत्र लालमन निवासी मटिहानी थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को एक अदद नाजायज 315 बोर देशी तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-93/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*5.थाना चिल्ह पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 22.04.2024 को उप-निरीक्षक प्रेम शंकर त्रिपाठी चौकी प्रभारी टेढ़वा थाना चिल्ह मय पुलिस टीम थाना चिल्ह क्षेत्र से भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्र से अभियुक्त शेषमणी पुत्र दशरथ निवासी भोगांव थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-74/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*6. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-68/2024 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 22.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्या थाना अदलहाट मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से 03 नफर वांछित अभियुक्तगण 1. गोरख उर्फ सर्वेश पुत्र सचनराम उर्फ सचू निवासी कमलापुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 2. कन्हैया पुत्र नन्हकू निवासी कमालपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 3. विजय गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी बेलखरा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*7.थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 22.04.2024 को उप निरीक्षक शिव प्रकाश राय व उप निरीक्षक कुवंर मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्रमशः 02 नफर वारण्टी 1. पुल्लू पुत्र दासू निवासी रीवा थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर व 2. सुरेश उर्फ शेरू पुत्र लालमन निवासी डबक थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को उनके घरों से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*8.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 12 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-02
थाना विन्ध्याचल-02
थाना चिल्ह-01
थाना जमालपुर-02
थाना हलिया-02
थाना ड्रमण्डगंज-03
