हिमांशु अग्रहरि जिला समाचार
दिनांकः 13.04.2024
*1. थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना ड्रमण्डगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.04.2024 को वादी लाल बहादुर कोल पुत्र स्व0 कन्हई कोल निवासी गजाधरपुर थाना कोराव जनपद प्रयागराज द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध दहेज की मांग को लेकर वादी की पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-38/2024 धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना प्रभारी ड्रमण्डगंज को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 13.04.2024 को थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सरोज थाना ड्रमण्डगंज मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से नामजद अभियुक्त सत्यम उर्फ सत्तन कोल पुत्र कैलाश उर्फ छोटे कोल निवासी इन्द्रवार (बेड़हवा) थाना ड्मण्डगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2.थाना पड़री पुलिस द्वारा शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 13.04.2024 को उप-निरीक्षक शिवानन्द यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र से अभियुक्त प्रदीप बिन्द पुत्र मोहन बिन्द निवासी पुतरिहा थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता उपरोक्त के कब्जे से 01 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0- 73/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3.थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध असलहा/शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 13.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार थाना सन्तनगर मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थीं कि इस दौरान थाना क्षेत्र से संदिग्ध व्यक्ति शिवाजी चौहान पुत्र रामवृक्ष चौहान निवासी खटखरिया तिलया थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को एक अदद नाजायज 315 बोर देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-34/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*4-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 10 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना विन्ध्याचल-01
थाना को0कटरा-03
थाना चुनार-04
थाना राजगढ़-02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp